03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल, अभिभावकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

एफएनएन, थराली: नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है. सभी स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो गई है. इसी बीच अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल अभी भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है. ऐसे में आज अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावकों ने विकासखंड कार्यालय तक सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और अपना विरोध जाहिर किया.

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज

अभिभावकों ने बताया कि अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में पिछले 6 वर्षों से अंग्रेजी, 2 वर्षों से अर्थशास्त्र और अब भूगोल के शिक्षक का पद रिक्त चल रहा है. साथ ही विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और लिपिक के पद भी स्वीकृति के सापेक्ष रिक्त चल रहे हैं. जिससे बच्चों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अभिभावकों ने सरकार पर अनदेखी का लगाया आरोप

अभिभावकों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि लंबे समय से अभिभावकों की मांग है कि विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुचारू रूप से चलता रहे,. साथ ही सरकार को लगातार ज्ञापन भी भेजा गया, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. ऐसे में अभिभावकों ने एक बार फिर सरकार से 10 दिनों के भीतर विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है. साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें- डीएम वंदना सिंह ने रामनगर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, वन अफसरों को लगाई जमकर फटकार

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img