03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीरियड्स के चलते 8वीं क्लास की लड़की को स्कूल की सीढ़ियों पर दिलाई गई परीक्षा, मां ने बनाया वीडियो

एफएनएन, कोयंबटूर: तमिल नाडु के कोयंबटूर के एक स्कूल का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक 8वीं क्लास की बच्ची अपनी परीक्षा देती दिख रही है लेकिन क्लास के अंदर नहीं बल्कि बाहर सीढ़ियों पर। स्कूल में बच्ची के साथ इस बर्ताव का कथित कारण और भी हैरान करन वाला है।

दरअसल, बच्ची को इसलिए क्लास के बाहर बैठाया गया है क्योंकि उसके पीरिड्स चल रहे थे। सेंगुट्टई के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा की मां उसका वीडियो बनाते हुए वहां पहुंची है। वह दौड़कर उसके पास जाती है और उससे पूछती है कि क्या हुआ। जब मां पूछती है कि उसे बाहर बैठाकर परीक्षा देने के लिए किसने कहा तो बच्ची कहती है कि प्रिंसिपल ने कहा।

गुस्साई मां कैमरे पर यह भी कहती हुई सुनाई देती है कि बच्ची को सिर्फ इसलिए बाहर बैठाकर परीक्षा कैसे दिलवाई जा सकती है क्योंकि वह मासिक धर्म में है। बता दें कि मासिक धर्म को लेकर देशभर में आज भी बड़ी संख्या में लोगों की सोच रूढ़िवादी है जैसे अचार नहीं छूना चाहिए, पूजा पाठ नहीं करना चाहिए और न ही बाल धोने चाहिए। हालांकि, धीरे- धीरे लोगों की सोच बदल रही है लेकिन अभी भी ऐसे कई शर्मनाक उदाहरण देखने को मिलते हैं, जहां पीरियड्स में लड़कियों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img