03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दहेज प्रताड़ना का शिकार हुईं मायावती की भतीजी, 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

एफएनएन, यूपी: की पूर्व सीएम मायावती की भतीजी ने पति, नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्षा (सास) पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने यहां की अदालत में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि 9 नवंबर 2023 को उसका विवाह बैंक कालोनी निकट रामलीला ग्राउंड निवासी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी के पुत्र विशाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पीड़िता के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी, मौसा ससुर अखिलेश एक साथ मिलकर इन्द्रापुरम गाजियाबाद में गाजियाबाद के इंद्रापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रूपये नकद दहेज की मांग करने लगे।

कई अन्य गंभीर आरोप भी लगवाए

आरोप है कि आरोपी कहते थे कि उसकी बुआ मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता है और तुम्हारे पास बहुत पैसा है। तुम एक फ्लैट व 50 लाख रूपये की व्यवस्था कर दो। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में किसी से शिकायत की तो झूठे केस लगवाने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पालिकाध्यक्षा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img