03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डॉन मुख्तार अंसारी पर सुप्रीम कोर्ट में यूपी और पंजाब सरकार फिर आमने-सामने, जानिए- वजह

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार और पंजाब  सरकार फिर से आमने-सामने आ गई है| यूपी सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पंजाब अंसारी का इतना समर्थन कैसे कर सकता है? उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य सरकार द्वारा उसका मुखर रूप से बचाव किया जा रहा है| मेहता ने कहा कि अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में मजे कर रहा है जबकि पंजाब के हलफनामे में उसे डिप्रेशन से पीड़ित बताया गया है| सॉलिसिटर जनरल ने कहा, पंजाब यहां एक आतंकवादी का समर्थन कर रहा है| कोर्ट से यूपी के वकील ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अंसारी के खिलाफ कई गंभीर मामले लंबित हैं | यह एक गंभीर पहलू है| उन्होंने कहा, ‘उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जहां समन जारी किए गए थे, जबकि पंजाब में उसने जमानत याचिका भी दाखिल नहीं की और वह वहां मजे कर रहा है |

वहीं अंसारी की तरफ से पेश मुकुल रोहतगी ने इसका विरोध किया और कहा कि अंसारी को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेश किया जा सकता है| पंजाब सरकार ने भी उत्तर प्रदेश की याचिका का विरोध किया और कहा कि इसमें कोई जल्दबाजी की जरूरत नहीं है| मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट 24 फरवरी को सुनवाई करेगा| इससे पहले पंजाब सरकार ने रूपनगर जेल में बंद विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को फिलहाल यूपी सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया| पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर अंसारी को यूपी सरकार की हिरासत में देने से इनकार किया है| पंजाब सरकार ने इसका कारण अंसारी का खराब स्वास्थ्य बताया है. जेल अधीक्षक के माध्यम से दायर हलफनामे में कहा गया है कि अंसारी कथित तौर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद, पीठ दर्द और त्वचा की एलर्जी से पीड़ित है|

यूपी सरकार की याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए पंजाब सरकार ने कहा है कि वह चिकित्सकों की राय के अनुसार काम कर रही है| पंजाब सरकार ने कहा कि अंसारी को यूपी से दूर रखने के लिए कोई पूर्वकल्पित साजिश नहीं थी| हलफनामे में कहा गया है कि यूपी की रिट याचिका विचार करने योग्य नहीं है क्योंकि पंजाब में अंसारी को हिरासत में रखे जाने को यूपी अपने मौलिक अधिकार के उल्लंघन का दावा नहीं कर सकता|

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img