03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आला अधिकारियों को मंडलायुक्त ने भेजे हैरान करने वाले मैसेज, मची खलबली; पर फिर कुछ और ही निकली सच्चाई

एफएनएन, मुरादाबाद: साइबर ठग ने वाट्सएप पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के नाम पर फर्जी आइडी बनाकर डीपी पर उनका फोटो भी लगाकर दुरुपयोग करने का प्रयास किया। मंडलायुक्त ने सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद कैंप चौकी इंचार्ज अरुण कुमार की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

कैंप चौकी इंचार्ज की ओर से दर्ज एफआइआर के अनुसार मंडलायुक्त के पीए संजय शर्मा ने रविवार को प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के सीयूजी पर एक वाट्सएप स्क्रीन शाट भेजा। बताया कि मंडलायुक्त के नाम से किसी व्यक्ति ने वाट्सएप पर फर्जी आइडी बनाकर कई आला अधिकारियों को मैसेज भेजे हैं। अन्य दुरुपयोग की भी आशंका है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मामले की जानकारी पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा मंडलायुक्त के पास पहुंचे। स्क्रीन शाट की प्रारंभिक जांच करने पर पता लगा कि 764*****62 मोबाइल नंबर से वाट्सएप पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की डीपी व नाम की फर्जी आइडी बनाई गई है। इसी नंबर के माध्यम से मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिस नंबर से फर्जी आइडी बनी है वह काजीवरिया, थाना जाले जिला दरभंगा, बिहार राज्य का है।

पुलिस के आला अफसरों में मची खलबली

वाट्सएप पर लोगों से रुपयों और अन्य चीजों की मांग की गई है। मंडलायुक्त के नाम से वाट्सएप पर बनी फर्जी आइडी से रुपये मांगे जाने की खबर से पुलिस के आला अफसरों में खलबली मची हुई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त की वाट्एसप पर फर्जी आइडी बनाने के नाम में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपित तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- युवक टावर पर चढ़ा…पत्नी को बुलाने पर अड़ा, पुलिस ने काफी समझाया…फिर इस बात पर नीचे उतरा

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img