



एफएनएन, ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस के समझाने पर भी वह नीचे नहीं उतरा। बाद में उसकी पत्नी और सास को बुलाया गया जिनके मनाने पर वह नीचे उतरा। पुलिस ने थाने में युवक और उसकी पत्नी से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
तभी एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर सूचना दी जिस पर एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर बिष्ट अपनी टीम जितेंद्र सिंह नेगी, प्रभास सिंह व गिरीश विद्यार्थी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ गया। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जिसके बाद वह नीचे उतर आया।


पुलिस युवक और उसकी पत्नी को आईटीआई थाना ले पहुंची। पुलिस के अनुसार पत्नी ने बताया कि वह अक्सर नशे में घर में लड़ाई झगड़ा करता है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसका पुलिस अधिनियम में चालान कर दिया। बताया कि मंगलवार शाम युवक की सास उनके घर आई थी जिसके साथ उसका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपनी मां के साथ कहीं चली गई। इसके नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!
© 2026, Front News Network
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.


