03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी, इस अनोखी फिल्म का निर्माण उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारी DFO बिज्जू लाल ने किया

एफएनएन, रामनगर: उत्तराखंड के जंगलों और वहां लगने वाली वनाग्नियों पर आधारित फिल्म ‘DFO डायरी, फायर वारियर्स, दर्शकों के बीच जल्द ही अपनी छाप छोड़ने जा रही है. मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस अनोखी फिल्म का निर्माण उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारी DFO बिज्जू लाल ने किया है. यह फिल्म 24 अक्टूबर को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पूरे भारत में रिलीज होगी.

फिल्म का संगीत इसकी आत्मा कहा जा सकता है. हर एक सुर जलते पेड़ों की पीड़ा, नई पौधों की उम्मीद और जंगलों की रक्षा करने वालों की अदम्य भावना को बखूबी दर्शाता है. इस फिल्म में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी मधुर आवाज दी है. DFO बिज्जू लाल ने न केवल इसे प्रोड्यूस किया है बल्कि इसमें अभिनय भी किया है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई वास्तविक वन अधिकारी और कर्मचारी भी कलाकारों के रूप में नजर आएंगे. जिन्होंने अपने वास्तविक अनुभवों को पर्दे पर सजीव किया है.

मुख्य भूमिका में अभिनेत्री हर्षिता कोहली नजर आएंगी. हर्षिता नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली हैं. हर्षिता पहले भी कई कुमाऊंनी गीतों में अभिनय कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि यह फिल्म न केवल वनाग्नि की घटनाओं और जंगलों को बचाने की कठिनाइयों को दर्शाती है, बल्कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों के संघर्षों को भी बेहद संवेदनशीलता से पेश करती है.

फिल्म में एक सच्ची घटना को भी दिखाया गया है. पिछले वर्ष अल्मोड़ा जिले के बिनसर क्षेत्र में लगी वनाग्नि, जिसमें कुछ वनकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी थी, इस दुखद प्रसंग को बेहद भावनात्मक तरीके से फिल्माया गया है. फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि वनाग्नि से पहाड़ों की पारिस्थितिकी, जंगली जीव-जंतु और स्थानीय लोगों को कितना बड़ा नुकसान होता है. कैलाश खेर के गीत और बिज्जू लाल के निर्देशन व अभिनय के साथ यह फिल्म एक सशक्त संदेश देती है.

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img