Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीदिल्ली से आ रही रोडवेज बस में मिले 8 कोरोना पाजिटिव, हड़कंप

दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में मिले 8 कोरोना पाजिटिव, हड़कंप

एफएनएन, मीरगंज, बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के नजदीक स्थित बरेली-दिल्ली हाईवे टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग के दौरान बुधवार को पुलिस ने दिल्ली से आ रही एक रोडवेज बस को रोककर मेडिकल टीम से यात्रियों की रेंडम जांच कराई तो आठ यात्री संक्रमित पाए गए। एक ही बस में आठ यात्री कोरोना पाजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते कहर के बीच दिल्ली के साथ अब यूपी सरकार ने भी राष्ट्रीय राजधानी से आने वाली हर बस और ट्रेन के यात्रियों की कोरोना जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर रोडवेज ने भी व्यवस्था शुरू की है।
सोमवार को दिल्ली से बरेली आ रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस को बुधवार शाम कस्बा फतेहगंज पश्चिमी  के पास हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर रोक कर मेडिकल टीम से रेंडम जांच कराई गई। रेंडम जांच रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक मशीनरी के हाथ-पांव फूल गए। जांच में बस में सवार एक या दो नहीं, बल्कि आठ यात्री कोरोना पॉजिटिव निकलने से बरेली से लेकर मुरादाबाद तक हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रशासन के आला अफसरों को इत्तिला दी गई। सभी कोरोना पॉजिटिव यात्रियों को बरेली के कोविड अस्पताल भिजवा गया है। साथ ही इस बस में सवार अन्य सभी यात्रियों और पूरे बस स्टाफ को होम क्वारंटाइन करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं।

मास्क नहीं लगाया तो रोडवेज बसों में ‘नो इंट्री’

उप्र परिवहन निगम के मुरादाबाद डिपो पर कार्यरत क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने एफएनएन को बताया कि बरेली की सीमा पर रोडवेज बस में एक साथ आठ केस मिलने के बाद मुरादाबाद रोडवेज क्षेत्र के सभी नियमित, संविदा पर कार्यरत बस चालकों, परिचालकों और दूसरे स्टाफ को निरंतर भयावह होते कोरोना के खतरे के मद्देनजर पूरी  सतर्कता बरतते हुए बसों का संचालन जारी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जैन ने साथ ही यह भी साफ-साफ कह दिया है कि जो भी यात्री बस में चढ़ते समय मास्क नहीं लगाए होंगे, उन्हें फौरन उतार दिया जाएगा। ऐसे लापरवाह यात्रियों को कई दर्जन दूसरे मुसाफिरों की जान जोखिम में डालने की इजाजत किसी भी सूरत में नीं दी जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments