03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भीषण सड़क दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे, 3 लोगों ने गंवाई जान

Spread the love

एफएनएन, भोपाल : देहात इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, गाड़ी काटकर तीनों युवकों के शव और घायल को बाहर निकाला गया. ईटखेड़ी थाना पुलिस जांच में जुट गयी है. हादसा ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में मंगलवार देर रात को हुआ।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार
पुलिस के मुताबिक, चार दोस्त कार से चाय पीने के लिए गांव से निपानिया के लिए निकले थे. कुछ दूर जाने पर सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गब्बर गंभीर रूप से घायल है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा।

कोई पढ़ाई तो कोई करता था खेती
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि, ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका और ट्रैक्टर ट्रॉली, कार से जा भिड़ी. बताया जा रहा है कि, कार चला रहा हर्ष मेहर बी. कॉम का छात्र था और परिवार का इकलौता बेटा था. लखन कुशवाह उर्फ लकी, सागौनी गांव बैरसिया रोड का रहने वाला था और खेती करता था।

सतीष मेहर ग्राम काछी बरखेड़ा का रहने वाला था. वह पिता के साथ खेती करता था. परिवार में वह दूसरे नंबर का था, उससे बड़ा एक भाई और छोटी एक बहन है. वहीं, योगेश सेन उर्फ गब्बर, काछी बरखेड़ा का निवासी है. वह गंभीर रूप से घायल है और भानपुर स्थित पीपुल्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. योगेश भी अपने पिता के साथ खेती करता है।

3 FRIENDS DEATH BHOPAL ACCIDENT

पुलिस ने की ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
इधर, एडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि, ”हदसे की जांच शुरू कर दी है. ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया गया है. हादसा कैसे हुआ इसकी भी जांच की जा रही है. मृतक हर्ष मेहरा के पिता गुलाब मेहर चंदेरी गांव के सचिव हैं. जबकि मां रेखा चंदेरी ग्राम पंचायत की सरपंच हैं. हर्ष मेहर, भतीजा सतीश मेहर, दोनों के दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर एक ही कार में चाय पीने के लिए गांव से निपानिया के निकले थे और ये हदसा हो गया. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.”

एडिशनल एसपी डॉ. नीरज चौरसिया ने बताया कि, ”एक ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर हुई है. हादसे में तीन लोगों की डेथ हो गई है, जबकि एक घायल है. कार भोपाल से बड़खेड़ा जा रही थी।”

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img