03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

खजान दास और भरत चौधरी ने रामनवमी के पावन अवसर पर विधिवत संभाला अपना पद और सरकारी कार्यभार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों ने तेजी से अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में 26 मार्च (गुरुवार) को विधानसभा परिसर में कैबिनेट मंत्री खजान दास और भरत सिंह चौधरी ने अपने-अपने कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन कर जिम्मेदारी संभाली. दोनों मंत्रियों ने इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जनहित में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

कैबिनेट मंत्री खजान दास को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि, यह विभाग सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा है. ऐसे में उनकी प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे.

खजान दास ने अपने पिछले अनुभव का भी जिक्र करते हुए कहा कि, वह इससे पहले वर्ष 2009 से 2010 के बीच भी इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. जिससे उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली की अच्छी समझ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए वह स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे.

उन्होंने आगे बताया कि, जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए वह अप्रैल माह से प्रदेश के सभी 13 जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरे की शुरुआत कुमाऊं मंडल से की जाएगी. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जाकर योजनाओं की हकीकत जानना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहेगा.

वहीं दूसरी ओर नवनियुक्त मंत्री भरत चौधरी ने भी विधानसभा में अपने कार्यालय का उद्घाटन कर विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मंत्री पद के रूप में जो समय उन्हें मिला है, उसमें वह बेहतर कार्य करके दिखाएंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा कि, खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर जहां स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे. वहीं एमएसएमई सेक्टर को मजबूत कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके साथ ही ग्राम्य विकास के जरिए गांवों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

भरत चौधरी ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img