03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Jimmy Fallon के शो में दिलजीत दोसांझ ने पहनी थी 1.2 करोड़ की घड़ी, जड़े हुए थे हीरे

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली। पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की इन दिनों शहर से लेकर विदेशों तक में चर्चा है। एक्टर ने हर किसी को जैसे अपना दीवाना सा बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। हाल ही में वो अमेरिकन लेट नाइट शो ‘द टुनाइट शो विद जिम्मी फैलन’ में नजर आए थे।

दिलजीत ने इस शो में बतौर म्यूजिकल गेस्ट एंट्री ली थी और अपने पॉपुलर ट्रैक G.O.A.T और “बॉर्न टू शाइन को परफॉर्म किया। शो में उनकी परफॉर्मेंस की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दिलजीत ने पहनी स्पेशल घड़ी

इस दौरान एक्टर ने वाइट कलर का कुर्ता, पंजाबी धोती और पगड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने नाइकी के एयर जॉर्डन शूज पहने थे। साथ ही उन्होंने मैचिंग के लिए एक्सेसरी भी पहनी हुई थी। उनके कान में सोने की बाली और हाथ में सिल्वर कड़ा पहना हुआ है। इसके अलावा सिंगर ने जो घड़ी पहनी है वो डायमंड वॉच है।

क्या है इसकी कीमत

इस घड़ी को दिलजीत ने जैन द ज्वैलर से खासतौर पर अपने लिए बनवाया था। स्टेनलेस स्टील और पिंक गोल्ड में एपी रॉयल ओक 41 मिमी मॉडल की इस चमकदार घड़ी की कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

खचाखच भरा था स्टेडियम

बता दें कि दिलजीत ने इस घड़ी को कई कंसर्ट्स में पहना है जिसमें वैंकूवर की बीसी प्लेस स्टेडियम का उनका दिल-लुमिनाती टूर (Dil-Luminati tour) भी शामिल है। उनके इस टूर ने टिकट सेलिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दिलजीत पहले ऐसे परफॉर्मेर थे जिनके कॉन्सर्ट के सारे टिकट सोल्ड आउट हो गए और उन्होंने इतिहास रच दिया।  स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और 55 हजार से भी ज्यादा लोग दिलजीत दोसांझ की ये परफॉर्म देखने पहुंचे थे।

दिलजीत हाल ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने पंजाब के एल्विश कहे जाने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 30 जून को होना है टेस्ट

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img