03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी ने बीच सड़क पर कार खड़ी करके किया आत्महत्या का प्रयास, गाय की मौत से सदमे में आई किशोरी ने दी जान

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: कोतवाली गेट के ठीक सामने रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी ने सड़क पर अपनी कार रोक कर जान देने का प्रयास किया. बीच सड़क पर कार में रिटायर्ड कर्मचारी बेहोश हो गया. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मंडी क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज चालक उम्र 60 वर्ष को बेस अस्पताल भेजा. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हो गई थी. इसके बाद वह गुस्से में कार लेकर घर से निकल गया. कार को कोतवाली के पास सड़क पर ही खड़ा किया. इसके बाद उसने जानलेवा पदार्थ का सेवन कर लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानलेवा पदार्थ का पैकेट छीना और बुजुर्ग को बेस अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी रुद्रपुर डिपो से चालक के पद से सेवानिवृत्त हैं. एसओ उमेश कुमार मलिक ने बताया कि बुजुर्ग का उपचार चल रहा है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली किशोरी की गाय की मौत हो गई. गाय की मौत के बाद किशोरी सदमे में आ गई. सदमे में आकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया. दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की 15 वर्षीय बेटी के आत्मघाती कदम से परिवार में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी. घटना से परिजनों में मातम है.

किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में मिला. परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- Jimmy Fallon के शो में दिलजीत दोसांझ ने पहनी थी 1.2 करोड़ की घड़ी, जड़े हुए थे हीरे

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img