03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस ने की बेलड़ा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग, अत्याचार करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया जाए निलंबित

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार:  बेलडा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि बेलडा प्रकरण को लेकर सरकार का रवैया उदासीन है। स्थानीय प्रशासन दलितों का उत्पीड़न करने का कार्य कर रहा है। इसलिए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

पूर्व महासचिव वरूण बालियान ने कहा कि बेलडा प्रकरण को लेकर रूड़की में चल रहे धरने को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि बेलडा में हुई घटना में दलितों के पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों व मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाये।

  • सरकार का दलित विरोधी रवैया आया सामने

महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बेलड़ा प्रकरण से उत्तराखंड सरकार का दलित विरोधी रवैया जाहिर हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि दलितों को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। पार्षद इसरार सलमानी व पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि बेलड़ा प्रकरण में निर्दोष लोगों पर दर्ज किए गये सभी मुकदमे वापिस लिए जायें।

  • सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पार्षद सुहैल कुरैशी, पार्षद उदयवीर चौहान, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गौड, पुनीत कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल साटू, अमित नौटियाल, जतिन हांडा, शौकत, अवधेश कुमार आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img