03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो संकट पर DGCA का ऐक्शन, चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के हालिया ऑपरेशनल संकट के बीच, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बड़ा कदम उठाया है. DGCA ने एयरलाइन के सेफ्टी और ऑपरेशनल नियमों की निगरानी करने वाले चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर (FOI) को सस्पेंड कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, ये चारों अधिकारी एयरलाइन के ऑपरेशनल चेक, सेफ्टी ओवरसाइट और नियमों के पालन की जिम्मेदारी में सीधे शामिल थे. प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंडिगो में हालिया ऑपरेशनल दिक्कतों के दौरान मॉनिटरिंग में कमी रही, जिसके चलते हजारों यात्री देशभर के एयरपोर्ट पर फंसे रहे.

DGCA के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन की जांच बढ़ाई गई है और अब उनकी निगरानी और भी सख्त कर दी गई है. इस दौरान दो वरिष्ठ अधिकारी इंडिगो के हेडक्वार्टर, गुरुग्राम में तैनात रहेंगे और रोजाना फ्लाइट कैंसलेशन, क्रू डिप्लॉयमेंट, रिफंड प्रोसेसिंग, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस, पैसेंजर कंपनसेशन और बैगेज रिफंड जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन की निगरानी करेंगे. इसके अलावा, सीनियर अधिकारी 11 डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर इंडिगो के ऑपरेशन का ऑडिट करने के लिए भी भेजे जाएंगे और प्रत्येक एयरपोर्ट दौरे के 24 घंटे के भीतर DGCA को रिपोर्ट सौंपेंगे.

पीटर एल्बर्स आज फिर हुए तलब
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि, DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को फिर से बुलाया है. पिछले हफ्ते ही एयरलाइन में चल रही समस्याओं की जांच के लिए DGCA ने चार सदस्यीय पैनल बनाया था. इसमें जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय ब्रह्मणे, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कपिल मांगलिक और लोकेश रामपाल शामिल थे. पैनल का काम इंडिगो में हो रही ऑपरेशनल गड़बड़ियों की वास्तविक वजहों का पता लगाना था.

इंडिगो ने पिछले हफ्ते कई हजार फ्लाइट्स कैंसल की थीं. एयरलाइन ने दावा किया है कि अब उनका ऑपरेशन सामान्य हो गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के विंटर शेड्यूल के अनुसार, एयरलाइन रोजाना 2,200 से अधिक फ्लाइट्स चला रही थी, लेकिन DGCA के आदेश के बाद इसमें पहले ही 10% की कमी कर दी गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि DGCA की यह कार्रवाई एयरलाइन इंडस्ट्री में सेफ्टी और ऑपरेशनल मानकों को सख्ती से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img