03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक मोबाइल एप के जरिए प्रदेश के 54 लाख लोगों की राशन डीलर की दुकान तक की दौड़ खत्म

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : एक मोबाइल एप के जरिए प्रदेश के 54 लाख लोगों की राशन डीलर की दुकान तक की दौड़ खत्म हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए एनआईसी देहरादून की ओर से तैयार किए गए एक एप से घर बैठे ही लाखों लोग अपनी ई-केवाईसी कर सकेंगे। वहीं राशन डीलरों और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का काम भी आसान हो जाएगा। एक-दो दिन में एप लांच करने की तैयारी है।

बता दें कि देश-भर में फर्जी राशन कार्डों के जरिए जरूरतमंद लोगों के राशन को डकारने वाले लोगों की पहचान के लिए ई-केवाईसी के जरिए सत्यापन कराया जा रहा है। उत्तराखंड प्रदेश में आगामी 15 दिसंबर तक सभी राशन कार्डधारकों के लिए अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है, लेकिन अभी तक प्रदेश के 13 जिलों में 95 लाख 16 हजार 705 लोगों में से 41 लाख 9 हजार 711 लोगों ने ही ई-केवाईसी कराया है। ऐसे में 54 लाख 6 हजार 994 लोग इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके हैं।

इसमें सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि सभी लोगों को उनके राशन डीलर के पास रखी ई-पॉस मशीन से ही ई-केवाईसी कराने की बाध्यता है। ऐसे में लाखों लोगों के सामने अपने कामकाज छोड़कर राशन डीलर के यहां लंबी लाइन में लगने की मजबूरी थी। लेकिन अब एक-दो दिन में ही शासन की ओर से मोबाइल एप लांच कर दिया जाएगा। इससे राशन डीलरों और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का काम भी आसान हो जाएगा। इससे खासतौर पर वृद्ध, बीमार और दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी जिनके लिए राशन की दुकानों तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था। संवाद

अंगूठे की जगह आइरिस स्कैन से होगी पहचान
एप में राशन कार्डधारक से जुड़ी सभी जानकारी एक क्लिक में मिलेगी। मसलन, साल भर में कितना राशन लिया, कितना बाकी है, परिवार में कितने यूनिट है आदि सभी जानकारियां होंगी। अभी तक बायोमीट्रिक तकनीक से सत्यापन हो रहा था लेकिन एप पर अंगूठे- अंगुलियों की जगह आंखों की पुतली (आइरिस) के स्कैन करने से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होगी।

ई-केवाईसी के लिए एप लगभग तैयार कर लिया गया है, एक-दो दिन में लांच करने की तैयारी है। इससे अब लोगों को राशन डीलर की दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठे ही लोग अपनी ई-केवाईसी कर सकेंगे। इससे विभागीय कर्मचारियों को भी भारी सहूलियत होगी। – पीएस पांगती, अपर आयुक्त खाद्य आपूर्ति विभाग देहरादून

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img