03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, पांच जिलों में मिल चुके 75 मरीज, ऋषिकेश में एक मौत

Spread the love

पौड़ी जिले में सबसे ज्यादा 59 डेंगू रोगी चिह्नित, 9 रोगियों के साथ राजधानी देहरादून दूसरे नंबर पर

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही हैं। राज्य के पांच जिलों में अब तक कुल 75 मामले सामने आए हैं। पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 डेंगू मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू की रोकथाम और जनसामान्य के बचाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डेंगू के मामलों की निगरानी स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर की जा रही है।

जानकारों की मानें तो डेंगू संक्रमण की आशंका आम तौर पर आगामी नवंबर व दिसंबर तक रहती है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अप्रैल से 17 सितंबर तक उत्तराखंड में डेंगू के कुल 75 मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश में तो एक डेंगू मरीज की मौत भी हो चुकी है। मरीज को पहले से कई अन्य गंभीर बीमारियां होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उसकी मृत्यु के कारणों की वास्तविकता जांचने के लिए डेथ ऑडिट करा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी नियमित रूप से मानीटरिंग करने को कहा गया है। आगामी दो माह तक डेंगू संक्रमण की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है।

उत्तराखंड में जिलावार डेंगू मरीज

जिला      डेंगू मरीज

पौड़ी             59

देहरादून         09

हरिद्वार           03

नैनीताल         03

ऊधमसिंह नगर  01

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img