03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो दर्जन ट्रेनें रद्द हुईं, या बदले गए रूट, पूरी रात यात्री रहे परेशान

Spread the love

मथुरा के पास मालगाड़ी डिरेल होने से दिल्ली-मथुरा-आगरा खंड के स्टेशनों पर रात भर मची रही अफरा-तफरी

एफएनएन ब्यूरो, आगरा-उप्र। उत्तर प्रदेश के आगरा रेल मंडल में मथुरा जिले के वृंदावन-अझई स्टेशनों के बीच बुधवार रात तकरीबन 8:18 बजे मालगाड़ी के पटरी से उतरने से आगरा-दिल्ली रूट बाधित हो गया। इस कारण 12 ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। इतनी ही ट्रेनों का रूट भी बदलना पड़ा है। इससे बहुत से स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को पूरी रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आगरा कैंट में रद्द हुए 250  से ज्यादा आरक्षण

आगरा कैंट स्टेशन पर 250 से अधिक रिजर्वेशन रात तक निरस्त किए गए। ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। हादसे की जानकारी पर आगरा से रेलवे के तकनीकी विभाग के अधिक पहुंचे गए। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी रवाना की गई।

वृंदावन के पास मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरने से कोयला पटरी पर फैल गया। रेलवे ट्रैक को ठीक करने में 10 से 12 घंटे लगने की उम्मीद थी। इससे दिल्ली-आगरा अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया।

आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गईं। हादसे के बाद ट्रेने नहीं आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपना रिजर्वेशन भी कैंसल करा दिया।

वहीं आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। इस पर रेलवे की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई। यहां पर यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। दिल्ली से ट्रेनों का रूट बदला गया था। उन्हें गाजियाबाद, एत्मादपुर होते हुए आगरा भेजा गया। इससे दो से तीन घंटे की देरी से ट्रेनें पहुंचीं।

इन ट्रेनों का बदला रूट
मालवा एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, ऊधमपुर-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-खजुराहो सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, हरिद्वार-बलसाड़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस। यह ट्रेनें देर रात तक गाजियाबाद होते हुए एत्मादपुर के मितावली स्टेशन होते हुए आगरा कैंट पहुंचीं।

ये ट्रेनें हुईं रद्द
नई दिल्ली इंटरसिटी, आगरा कैंट-पलवल मैमू अप-डाउन, आगरा कैंट-टूंडला जन साधारण एक्सप्रेस अप-डाउन, टूंडला-अलीगढ़ मैमू अप और डाउन, टूंडला-अलीगढ़ अप-डाउन, लखनऊ-निजामुददीन एक्सप्रेस, ईदगाह-भरतपुर अप-डाउन की चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

चौथी लाइन से गुजारी शताब्दी
डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण रूट बाधित हुआ है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। हालांकि चौथी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल करवा दी गई है। इसी लाइन से विशेष ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img