03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आरएएन पब्लिक स्कूल में डांस टैलेंट हंट झंकार प्रतियोगिता का आयोजन

एफएनएन, रुद्रपुर : आरएएन पब्लिक स्कूल डिबडिबा में बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देने और उनकी कलात्मकता को मंच प्रदान करने के लिए डांस टैलेंट हंट ‘ झंकार ‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर एचके राय, डायरेक्टर मोहित राय, निर्देशिका निधि राय, प्रधानाचार्या ममता बिष्ट , निर्णायक मंडल संगीत अध्यापिका—ममता तथा नैना ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलन से किया I तत्पश्चात प्रधानाचार्या ममता बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया I विद्यालय की निर्देशिका निधि राय ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि -आज के ये कलाकार कल किसी बड़े मंच की शान बनेंगे।

कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम कक्षा 6-8 तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात कक्षा-9 वीं के बच्चों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुतियों द्वारा एक मनमोहक समाँ बाँध दिया। कक्षा 6 में प्रथम पुरस्कार – आराध्या सिंह, द्वितीय पुरस्कार— एकम धारीवाल, तृतीय पुरस्कार विजेता सीरत ठुकराल रहे। कक्षा7- में विद्यांशी दुबे प्रथम , द्वितीय स्थान पर आद्या अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर अक्षिता बेदी रहे ।

कक्षा-8 में प्रथम -सिद्धि सक्सेना, द्वितीय स्थान पर आरना अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर अन्वीक्षक किशोर रहे ।
कक्षा-9 में प्रथम स्थान पर शीतल, द्वितीय स्थान पर अवरुप कौर तथा तृतीय स्थान पर वृद्धि गक्खर रहे। डायरेक्टर मोहित राय जी ने समस्त विजेता बच्चों को ट्राॅफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समस्त कलाकारों को दर्शकों की खूब तालियाँ तथा प्रशंसा मिली। निर्णायक मंडल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि- बच्चों को तराश कर एक कलाकार के रुप में प्रस्तुत करना सचमुच सराहनीय कार्य है।

विंग कमांडर एच. के. राय ने कहा कि यह आयोजन छात्रों की नृत्य प्रतिभा को उजागर करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का एक सुन्दर अवसर है ।इतनी सुन्दर प्रस्तुतियों के लिए बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी तथा अतिथियों का दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर बहुत से अध्यापकगण उपस्थित रहे ।अतिथि गणों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया I

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img