03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में रोड रेज के बाद डबल मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

Spread the love

 एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक ऐसे दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे| आरोपी चाकुओं से तब तक वार करते रहे जब तक 2 लोगों की मौत नहीं हो गई| इस हत्याकांड के पीछे की वजह रोड रेज है,पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है जिसमें एक नाबालिग है| पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को सूचना मिली कि उद्योग विहार मेट्रो स्टेशन के पास 2 लोग सड़क पर लहुलुहान पड़े हुए हैं| पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनों को अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की मौत हो चुकी है| मृतकों की पहचान 23 साल के रोहित अग्रवाल और 20 साल के घनश्याम के तौर पर हुई| रोहित दिल्ली के शिवराम पार्क इलाके का रहने वाला था जबकि घनश्याम बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था| पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि पूर्वी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है,सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर सवार 2 लड़के स्कूटी पर सवार रोहित और घनश्याम को रोकते हैं, फिर उनके बीच मारपीट होती है,उसके बाद दोनों आरोपी चाकू निकालते हैं और रोहित और घनश्याम पर तब तक चाकुओं से वार करते हैं जब तक उनकी मौत नहीं हो जाती| घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बड़े आराम से बाइक पर सवार होकर निकल जाते है| पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा लिया है| जिसमें एक का नाम प्रदीप कोहली है, 19 साल का प्रदीप दिल्ली के जवालाहेड़ी का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है| आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका रोहित और घनश्याम से बाइक टच होने के बाद रोड रेज को लेकर झगड़ा हुआ था, इसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया| पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद कर लिया है| एफएनएन

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img