03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में 30 अप्रैल तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : पूरे देश में फैली कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कहर के बीच अब दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है| केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को यह फैसला लिया है| यह नाइट कर्फ्यू शहर में 30 अप्रैल तक लागू रहेगा| इस दौरान रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा|

किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध?

नाइट कर्फ्यू के दौरान ट्रैफिक मूवमेंट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी| जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते हैं उनको छूट होगी लेकिन ई-पास लेना होगा| राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की छूट होगी| प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की इजाजत होगी| आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी |

वैध टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने-जाने वाले यात्रियों को छूट दी जाएगी| गर्भवती महिलाओं और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को छूट मिलेगी| पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, दिल्ली मेट्रो, ऑटो, टैक्सी आदि को तय समय के दौरान उन्हीं लोगों को लाने ले जाने की इजाजत होगी जिनको नाइट कर्फ्यू के दौरान छूट दी गई है|

जरूरी सेवाओं में लगे सभी विभागों के लोगों को छूट दी जाएगी| दिल्ली सरकार के आदेश में कहा गया है की यह लोगों के मूवमेंट को लेकर है ना कि जरूरी सामान और जरूरी सेवाओं को लेकर| इसेंशियल सर्विसेज़ को इस आदेश से मुक्त रखा गया है|

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में जबरदस्त तेजी से कोरोना के मामलों में तेजी आई है. सोमवार की शाम को पिछले चौबीस घंटों में 3548 नए मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हुई है| 1 दिसंबर के बाद पहली बार पॉजिटिविटी रेट 5% के पार हुआ है| पिछले 24 घंटे में दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 5.54% रहा, 1 दिसंबर को 6.85% था|

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img