03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादूनः व्यक्ति से ”डिजिटल अरेस्ट” के जरिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए देहरादून निवासी एक पीड़ित से कथित रूप से सवा दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी एक व्यक्ति को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि निरंजनपुर क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित के साथ पिछले साल सितंबर में दो करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी नीरज भट्ट (19) को जयपुर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। नीरज जयपुर का रहने वाला है।

व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 27 लाख 23 हजार रुपये की ठगी की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों के गिरोह का एक सदस्य मुंबई पुलिस के साइबर अपराध विभाग का अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल व संदेश के माध्यम से शिकायतकर्ता को नौ दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा और उससे दो करोड़ 27 लाख 23 हजार रुपये की ठगी की। सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले दर्ज कराई अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि पिछले साल नौ सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई थी। जिसमें पुलिस की वर्दी में बैठे एक व्यक्ति ने उनके बैंक खाते में धनशोधन का पैसा आने तथा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही थी। उस व्यक्ति ने यह बात किसी से साझा न करने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा करने पर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है तथा जुर्माना भी भरना पड़ सकता है । पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने उससे इस मामले से बाहर निकालने की प्रार्थना की तो उसने इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों से बात करने तथा इस दौरान उन्हें कहीं भी बाहर न जाने को कहा। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से 17 दिसंबर तक वह लगातार डिजिटल अरेस्ट में रहते हुए उसकी निगरानी में रहे और उसके बताए बैंक खातों में पैसे जमा करते रहे।

डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को चिह्नित किया गया
शिकायतकर्ता ने बताया कि कथित ठग ने उन्हें बताया कि उनके खातों की निगरानी की जा रही है और 24 से 48 घंटों के बाद उनके खाते में पैसे वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगातार पैसे भेजने के बाद और पैसों की मांग जारी रहने पर शिकायतकर्ता को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ, लेकिन तब तक वह सवा दो करोड़ से अधिक की रकम गंवा चुका था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खाते और मोबाइल नंबरों की जानकारी के लिए संबंधित बैंकों और सेवा प्रदाता कंपनियों की मदद ली तथा मेटा एवं गूगल आदि कंपनियों से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया। डेटा का गहनता से विश्लेषण करते हुए तकनीकी और डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को चिह्नित किया गया।

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img