03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादूनः गोवंश के अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठन के लोगों में भारी आक्रोश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के शिमला बाईपास रोड के पास अटल पार्क में गोवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर बवाल काटा। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के रवैये से नाराज़ हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता नेशनल हाइवे पर धरने पर बैठ गए। जिससे गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई।

दरअसल,रविवार सुबह लोगों ने शिमला बाईपास मार्ग के निकट अटल पार्क में गोवंश के अवशेष देखे। यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस मामले की सूचना पर मौके पर हिंदूवादी संगठनों के लोग जुटने लगे। इस घटना से गुस्साए लोगों ने पार्क में हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने शिमला बाईपास से पार्क के लिए जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते पटेल नगर और बसंत विहार क्षेत्र में गोवंश तस्कर सक्रिय हैैं। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, हिंदू संगठन दोषियों को सजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे।

वहीं,मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। इस बीच, क्षेत्र के विधायक और पार्षद ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना। विधायक विनोद चमोली के आश्वासन के बाद हिंदू संगठनों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img