03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

uttarkashi में दर्दनाक हादसा : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, 19 वर्षीय चालक की मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : uttarkashi जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। धरासू से ग्राम न्यू खालसी मांड के लिए दो बड़ी पेयजल टंकियां लेकर जा रहा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक सूरज (19) निवासी जामणी नागराजधार, टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK07CA-9825 में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। सोमवार शाम करीब छह बजे न्यू खालसी मांड मोटर मार्ग पर थोला से लगभग छह किलोमीटर आगे वाहन संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण पंचनामा नहीं हो सका और शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img