03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar कनखल में कांवड़ यात्री को गोली मारने से हड़कंप, गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहा था दल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के कनखल क्षेत्र में गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहे एक कांवड़ यात्री को गोली मारने replica watches UK का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे हुई। घायल युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार अजय अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर था। देर रात कांवड़ियों का दल हाईवे किनारे विश्राम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर बने पुल पर मौजूद कुछ युवकों और कांवड़ियों के बीच शोर-शराबे को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवक नीचे आए और दोनों पक्षों में फिर बहस हुई।

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अजय पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली replica Breitling चलने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच के दौरान घटनास्थल से एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक अजय जिस दल के साथ यात्रा कर रहा था, वह गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग Rolex replica के समर्थन में 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। दल में करीब 10 सदस्य शामिल थे और उन्हें लगभग 240 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करनी थी।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों से पूछताछ की और क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img