03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: होमगार्ड से रिटायर एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: होमगार्ड से रिटायर एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. लाश करीब पांच दिनों तक कमरे में पड़ी रही. बदबू आने पर मकान मालिक और पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक बुजुर्ग महिला से मांस का कुछ हिस्सा गायब मिला. माना जा रहा है कि चूहों ने कुतरा होगा. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है. गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा.

6 महीने पहले ही होमगार्ड से रिटायर हुई महिला

पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के रामपुर रोड गली नंबर 1 निवासी 60 वर्षीय मुन्नी देवी 6 महीने पहले ही होमगार्ड से रिटायर हुई थीं. वो रामपुर रोड पर किराये के कमरे में रहती थीं. जबकि, उसके पति और इकलौते बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है. जबकि, बेटी की उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में शादी हुई है.

महिला के कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध

पुलिस की मानें तो बुजुर्ग महिला के रिश्तेदार पड़ोस में ही रहते हैं. बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को महिला का भतीजा उसे शाम के समय खाना देने आया था. इसके बाद करीब चार-पांच दिनों तक महिला की किसी ने खबर नहीं ली. बुधवार दोपहर को महिला के कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों और मकान मालिक को शक हुआ. जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में बुजुर्ग की मौत की सूचना पुलिस को दी.

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img