03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज में बाग में पड़ा मिला चाकुओं से गुदा युवक का शव, हत्या की आशंका

Spread the love

बुधवार रात जल्दी लौट आने की बात कहकर घर से निकला था, गले और शरीर पर चोटों के भी निशान, फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य खंगाले

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव रेलवे लाइन के पार बाग में पड़ा मिला। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कस्बा व थाना मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय शिवम दिवाकर उर्फ कन्हैया पुत्र रामबाबू दिवाकर जल्दी ही लौट आने की बात कहकर बुधवार रात घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। रात में ही कई जगह ढूंढा भी लेकिन कुछ पता नहीं चला।

साक्ष्य तलाशती पुलिस, फारेंसिक टीम और मृतक शिवम दिवाकर (फाइल फोटो)

बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग तलाश रहे थे। इसी दौरान सिंधौली रेलवे फाटक से 200 मीटर दूर बाग में उसका शव मिला। परिजन ने बताया कि उसका गला कटा हुआ था। सीने और शरीर में घाव थे। आशंका जताई जा रही है कि शिवम की पहले पिटाई की गई और बाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मीरगंज पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ मीरगंज गौरव सिंह एवं एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के एक पैर में चप्पल थी, दूसरी घटनास्थल पर पड़ी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि शिवम का मोबाइल गायब है।

पेड़ पर बंधी थी रस्सी

जिस पेड़ के नीचे शिवम का शव मिला था उस पेड़ की टहनी में एक रस्सी बंधी हुई थी। इससे माना जा रहा है कि हत्यारों ने हत्या का आत्महत्या दर्शाने के लिए उसका शव लटकना चाहते होंगे, लेकिन किसी कारण लटका नहीं पाए। शिवम उर्फ कन्हैया की हत्या क्यों और किसने की, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एक बैंक के कैमरे में शिवम शाम के वक्त अकेला जाता दिख रहा है।

पुलिस ने मृतक के दोस्तों को उठाया

पुलिस ने शिवम के कुछ दोस्तों को उठाया है उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता रामबाबू दिवाकर ने बताया कि उनके बेटे को फोन करके किसने बुलाया है और कितनी देर तक बात की है इसकी जांच होने से सच्चाई सामने आ जाएगी। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img