Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीबरेली में पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास होटल में युवती का...

बरेली में पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास होटल में युवती का शव बरामद, हड़कम्प, रेप के बाद हत्या की आशंका

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर के पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बदबू का भभका आने पर डुप्लीकेट चावी से कमरा खोलकर देखा गया तो युवती का गला कटा खून में लथपथ शव पड़़ा था। पूरे शरीर पर पांच गहरे जख्म मिले हैं। रेप के बाद गला रेतकर और चाकुओं से गोदकर हत्या की आशंका है। युवती के साथ होटल में एक युवक भी ठहरा था जो कल ही बगैर किसी को  कुछ बताए होटल से चला गया था।

लाश मिलने पर होटल में छानबीन करते पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस फोर्स

प्रीति पैलेस होटल के संचालक और स्टाफ ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की रात बरेली के मोहल्ला आजम नगर निवासी आलम नाम के युवक ने यह कमरा बुक कराया था। कमरा बुक कराने के बाद एक लड़की भी वहां पहुंच गई। लिहाजा उसकी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी। बताया जा रहा है कि काउंटर पर जमा कराया गया आधारकार्ड वापस लिए बिना किसी को कुछ बताए बगैर ही युवक 19 अगस्त सोमवार को होटल से गुपचुप ढंग से चला गया था। मंगलवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा।

इसी होटल में मिली युवती की लाश

पुलिस के आला अफसरों और फारेंसिक टीम ने भी सूचना पर होटल पहुंचकर गहन छानबीन की। होटल का रूम सील कर लाश पोस्ट मार्टम को भिजवा दी है।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतका की शिनाख्त बरेली जिले के शाही क्षेत्र की रहने वाली महिला शब्बो के रूप में की है जबकि आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद आलम के तौर पर हुई है। वह कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला आजम नगर का निवासी है। आलम की युवती के साथ मंगनी भी हो चुकी थी।

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने होटल संचालक और स्टाफ से पूछताछ के बाद बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments