03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक! 5 वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार, गांव में दहशत का माहौल

 

एफएनएन, पौड़ी: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक अभी थमा नहीं है। राज्य के कई जिलों में खूंखार गुलदार लोगों को अपना निवाला बना चुके है। इसी बीच पौड़ी जिले के कोटा गांव में से खबर सामने आई है। इसमें एक खूंखार गुलदार पांच वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठा ले गया। वहीं इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, पौड़ी जिले के कोटा गांव के निवासी भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई थी। उन्होंने दिनभर परिवार के साथ राखी का पर्व मनाया। बीती शाम 8 बजे के करीब एक बालक खेल रहा था। गुलदार घर के आंगन से बालक को उठाकर ले गया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों समेत अन्य सैकड़ों ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश में पास के ही जंगल में खोजबीन की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाकर बच्चे की खोज करने में लग गई।

बता दें कि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास काफी दिनों से एक गुलदार दिखाई दे रहा था। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने आगे कहा कि बीते सोमवार को घटना से करीब आधा घंटा पहले भी गांव लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में गुलदार दिखा था।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img