03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आधी रात लगी कोर्ट, पत्नी के उत्पीड़न में मेजर को आर्मी कस्टडी में भेजा

Spread the love

एफएनएन, भुवनेश्वर : ओडिशा के भुवनेश्वर में एक स्थानीय कोर्ट के जज ने दहेज प्रताड़ना के एक केस में आधी रात को सुनवाई की। इस केस में सेना के एक मेजर पर अपनी पत्नी पर दहेज के लिए प्रताड़ना देने का आरोप लगा था।जज ने आधी रात में इसके लिए सुनवाई करते हुए आर्मी मेजर को जेल भेजने के बजाय आर्मी की कस्टडी में भेज दिया।सब-डिवीजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज एसके मिश्रा इस केस के लिए सुनवाई करने रात के 10 बजे कोर्ट पहुंचे थे। दरअसल, इसके पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केस की सुनवाई करने की कोशिशें हुई थीं, लेकिन कामयाबाी नहीं मिली थी, जिसके बाद जज ने कोर्ट जाकर सुनवाई करने का फैसला किया। सुनवाई रात के डेढ़ बजे के बाद तक चलती रही। सुनवाई खत्म होने के बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि गिरफ्तार मेजर को जेल की बजाय आर्मी कस्टडी में भेजा जाए। इसके पहले महिला पुलिस स्टेशन ने मेजर को गिरफ्तार किया था। मेजर की पत्नी ने उसपर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने और हत्या करने की कोशिश के आरोप लगाए थे। आर्मी ऑफिसर का घर भुवनेश्वर के नायापल्ली में है। ऑफिसर के खिलाफ पुलिस में भारतीय दंड संहिता और दहेज (रोकथाम) अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। आरोप हैं कि ऑफिसर ने अपनी पत्नी को अपने मायके से पैसे लाने को कहा था और पैसे न लाने की स्थिति में गोली मारने की धमकी दी थी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img