03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लालू यादव को बेल मिलने के बाद भी जेल

Spread the love

एफएनएन, रांचीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में जमानत मिल गई है। हालांकि, वह जेल में ही रहेंगे क्योंकि दुमका कोषागार मामला अभी लंबित है। झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा ट्रेजरी मामले में अवैध निकासी में आधी सजा पूरी कर लेने पर लालू यादव को जमानत दे दी है। दुमका मामले में जमानत मिलने पर ही लालू जेल से बाहर आ सकेंगे। गौरतलब है कि लालू ने चाईबासा ट्रेजरी केस में अपनी आधी सजा पूरी कर ली है। लालू प्रसाद प्रसाद यादव 29 महीने और 3 दिन की सजा काट चुके हैं। दरअसल, चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में उन्होंने जमानत के लिए अर्जी लगाई है।

आरजेडी ने किया ट्वीट

लालू प्रसाद यादव की जमानत पर आरजेडी ने ट्वीट करके कहा, ‘लालू प्रसाद जी को आधी सजा अवधि पूर्ण होने पर चैथे केस में जमानत मिल गयी है। अभी एक केस बाकी है जिसकी आधी सजा अवधि 9 नवंबर को पूर्ण होने पर वो बाहर आ सकेंगे। अनेक बीमारियों और उम्र के बावजूद भी नीतीश-बीजेपी ने तिकड़म कर उन्हें बाहर नहीं आने दिया।’

गौरतलब है कि चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू यादव ने आधी सजा पूरी कर लेने का हवाला देते हुए जमानत के लिए अर्जी डाली थी। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कहा था कि अभी आधी सजा पूरी होने में 26 दिन बाकी है। इसके बाद मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई थी। आज लालू यादव को चाईबासा केस में जमानत मिल गई है। हालांकि, चाईबासा मामले में जमानत मिल जाने के बाद भी लालू यादव को जेल में ही रहना होगा, क्योंकि चारा घोटाले के दुमका केस में सजायाफ्ता हैं और मामले में उन्हें अभी जमानत मिलनी बाकी है। नवंबर में दुमका केस में भी लालू यादव की सजा  आधी पूरी हो जाएगी। लालू यादव के वकील उम्मीद कर रहे हैं कि नवंबर के बाद वो जेल से बाहर आ सकते है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img