03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चरम में पहुंचने के बाद कोरोना महामारी में आई गिरावट, देश में रिकवरी दर हुई 96.9 फीसद: स्वास्थ्य मंत्रालय

एफएनएन, नई दिल्ली :  देश में कोरोनाा के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि चरम में पहुंचने के बाद अब इस महामारी में गिरावट आई है। देश के अधिकतर जिलों में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर 96.9 फीसद है। जिन जिलों में प्रतिदन 100 से ज्यादा नए मामले आ रहे थे, जहां 4 मई के दौरान ​ऐसे जिले 531 थे। वो संख्या 2 जून को घटकर 262 जिले रह गए और अब देश में केवल 111 जिले ही ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश में कुल 27.27 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक लगाई है और 5.84 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

कोरोना के टीकाकरण कार्यक्रम में भारत कई बड़े देशों को पीछे छोड़ रहा है। वैश्विक आंकड़ों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कोरोना के टीका लगाए जाने में भारत बढ़त बनाए हुए है। अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत 32 करोड़ के बेंचमार्क तक पहुंचने में 163 दिन लगे। वहीं, अमेरिका को 193 दिन लगे थे।

नीति आयोग के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर वीके पॉल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित मॉडर्ना वैक्सीन को भारत में अनुमति दे दी गई है। देश में अब चार कोरोना रोधी चार वैक्सीन है। जो कि कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी और मॉडर्ना हैं। फाइजर के साथ भी हम जल्द ही करार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही डॉ पॉल ने कहा कि कोरोना रोधी ये ये चारों वैक्सीन (कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी और मॉडर्ना ) स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सुरक्षित हैं। टीके का बांझपन से कोई संबंध नहीं है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img