03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में फिर होने लगी बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में मिले 16 नए संक्रमित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए।

इनमें देहरादून में 13, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक-एक मामले शामिल हैं। मंगलवार को कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोरोना के 87 एक्टिव केस हैं, वहीं मंलवार को 21252 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों ने मास्क लगाकर पुराने पैटर्न पर परीक्षा दी। मंगलवार से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सेनेटाइज किए गए। इस संबंध में बोर्ड पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुका था।

पहले दिन सीबीएसई कक्षा 10वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं पेंटिंग, राय, गुरुंग, शेरपा, तमांग और थाई पेपर से शुरू हुई। जबकि कक्षा 12वीं की टर्म-2 सीबीएसई परीक्षा उद्यमिता, ब्यूटी और वेलनेस के पेपर के साथ शुरू हुई। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू की गई।

एक कक्षा में 14 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि टर्म-2 की परीक्षा में छात्र पुराने पैर्टन पर परीक्षा दे रहे हैं। टर्म-1 की परीक्षा बीते साल दिसंबर में हो गई थी। दोनों परीक्षाओं में मिले मार्क्स, मार्कशीट के अधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img