03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नेता की बेटी की शादी मुस्लिम युवक के साथ शादी पर विवाद, कहा- हम 21वीं सदी में…बच्चों की खुशी जरूरी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुस्लिम युवक के साथ भाजपा नेता की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है। अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद अब भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का बयान सामने आया है।

भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि ये 21वीं सदी है और बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक है। इस पर किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए। दरअसल, यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई किसी तरीके से।

इस मामले में यशपाल बेनाम से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोग क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी है। अब नई पीढ़ी अपना भविष्य खुद तय कर रही है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। विवाह संपूर्ण हिंदी रीति रिवाज से होने जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img