03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांस्टेबल नरेश जोशी को मिलेगा ‘जीवन रक्षा पदक’, जहरीले गैस रिसाव के दौरान अपनी जान पर खेलकर बचाई थी 25 जिंदगियां

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर :  ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हुए जहरीले गैस रिसाव के दौरान जान पर खेल 25 लोगों की जिंदगी बचाने वाले कांस्टेबल चालक नरेश जोशी को राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने अपनी जान पर खेलकर कई लोगों की जान बचाई थी।

30 अगस्त, 2022 की सुबह पांच बजे ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से जहरीली गैस अमोनिया का रिसाव हो गया था।

गैस रिसाव से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना पर प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तत्कालीन एएसपी, एसडीएम, सीओ, सीएफओ समेत 38 से अधिक लोगों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में काफी परेशानी हुई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जहरीली गैस सिलेंडर को ले गए थे दूर

इस दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए कबाड़ के गोदाम में रखे जहरीली गैस सिलेंडर को आरक्षी चालक नरेश जोशी ई-रिक्शा में रख आबादी से दूर ले गए।

मिलेगा जीवन रक्षा पदक

वीरता के इस प्रदर्शन पर उन्हें जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2023 के तहत सम्मानित किया जाएगा। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने इस उपलब्धि पर नरेश जोशी की सराहना करते हुए औरों के लिए भी प्रेरणादायी बताया।

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img