03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव में समीकरण फिट करने के लिए कांग्रेस का नया पैंतरा, नामांकन से पहले इस जिले में किया बड़ा बदलाव

एफएनएन, आगरा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अपने जिला और महानगर दोनों अध्यक्षों बदलाव कर दिया है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान अरुण शर्मा और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर को बनाया है।

एक एक सीट का हुआ है बंटवारा

सपा-कांग्रेस गठबंधन ने जिले की दोनों लोकसभा सीट को एक-एक बांट लिया है। कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर सीकरी को अपनी मजबूत सीट बताते हुए उस पर कब्जा किया है। इस सीट से रामनाथ सिकरवार को पार्टी ने मैदान में उतारा है। वहीं सपा आगरा लोकसभा से अभी अपने प्रत्याशी को लेकर चिंतन कर रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भाजपा और बसपा कर चुके हैं प्रत्याशी घाेषित

भाजपा और बसपा दोनों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव कर बड़ी हलचल कर दी है। महानगर अध्यक्ष पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव से लेकर राष्ट्रीय महासचिव की कमान संभाल चुके अमित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वे पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव भी रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में एआइसीसी सदस्य थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति के संघर्ष को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौजूदा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के स्थान पर जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

अरुण शर्मा को बनाया जिलाध्यक्ष

वहीं मौजूदा जिलाध्क्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के स्थान पर बाह निवासी अरुण शर्मा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वे जिले में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। फतेहपुर सीकरी में पार्टी ने ठाकुर समाज का प्रत्याशी उतारा है, जबकि इस सीट पर ब्राह्मण वोट सर्वाधिक और निर्णायक स्थिति में है। ऐसे में समाज में सेंध लगाने के लिए उनको जिम्मेदारी दी गई है

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img