03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रैक्टर पर गन्ना लाद निकले प्रीतम सिंह समेत कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने हल्ला बोला। गन्ना के समर्थन मूल्य को बढ़ाने, बकाया भुगतान और किसान बिल के विरोध में कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने किसान विरोधी विरोधी नीतियों के विरोध में रेस कोर्स विधायक आवास से ट्रैक्टर में गन्ना लेकर विधानसभा गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल सत्र के दौरान काफी आक्रामक नजर आ रहा है। गन्ना समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर आज उन्होंने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ जो काला कानून बनाया, कांग्रेस उसका विरोध कर रही है और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा पार्टी विरोध करती रहेगी। वहीं, गन्ना समर्थन मूल्य को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार ने अभी तक एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है।

इससे पहले बीते रोज सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक साइकिलों से विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई गैस की कीमतों में बढोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था। कांग्रेस इस विधानसभा सत्र में किसी भी हाल में सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

 

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img