03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर महिला पार्षद को कांग्रेस ने किया पार्टी से निलंबित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : नगर निगम पार्षद व महानगर कांग्रेस पदाधिकारी मीना बिष्ट को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया गया है। पार्षद बिष्ट पर शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ नगर निगम सदन में अमर्यादित बयानबाजी का आरोप है, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है।

मीना बिष्ट को जारी नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.राजेश रावत के संबंध में 25 अप्रैल को नगर निगम सदन में आपकी ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी, कांग्रेस पार्टी, राज्य निर्माण आंदोलनकारी और आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। स्व. राजेश रावत ने राज्य निर्माण आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

आपकी ओर से सदन में किया गया अमर्यादित व्यवहार आपके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इस अमर्यादित व्यवहार से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धूमिल होने के साथ ही जनता के मध्य गलत संदेश गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपकी सदस्यता निलंबित करते हुए तीन दिन में माफीनामे के साथ स्पष्टीकरण लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।’

  • प्रदेश अध्यक्ष ने ली पार्षदों की बैठक 

इस मामले में प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के नगर निगम पार्षदों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा कर पार्टी की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ.विजेंद्र पाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद सचिन थापा, हुकम सिंह गडिया, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, अर्जुन सोनकर, सविता सोनकर, इलियास अंसारी, अनिल क्षेत्री, सुमित्रा ध्यानी, प्रवेश त्यागी, रीता कुमार, अनूप कपूर, देविका रानी, महेंद्र रावत, मुकेश सोनकर, दीप वोहरा, अनुराग गुप्ता, आशु रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img