03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

14 माह के अपने बच्चे के साथ जंगल में पेड़ पर लटकी मिली महिला, दोनों की मौत

एफएनएन, गोपेश्वर: चमोली जनपद में एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ जंगल में पेड़ पर लटकी मिली। दोनों की मौत हो चुकी है। घटना से हर कोई स्‍तब्‍ध है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को नंदानगर घाट के सरपाणी गांव की एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिली। मां-बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है।

सूचना मिलने पर तहसील नंदानगर की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना मंगलवार को देर शाम की बताई जा रही है। नंदानगर तहसील के तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका 20 साल की अनीशा देवी पत्नी सुखवीर लाल है। जिसका मायका बांजबगड़ है। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्चे को अपनी पीठ पर बांध रखा था।

  • पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा, दोनों की मौत

वहीं मंगलवार को पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र के एक गांव का लापता प्रेमी जोड़ा गांव के ही जंगल के खरक (छानी) में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया। ग्राम पंचायत टीला की कुछ महिलाएं घास के लिए जंगल के खरक गई, जहां उन्होंने दो लोगों को पेड़ से लटका देखा।

घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पता चला कि पेड़ से लटका हुआ प्रेमी जोड़ा गांव का ही है। यह प्रेमी जोड़ा दो सप्ताह पहले से गांव से लापता हो गया था। प्रेमी जोड़े के स्वजन ने पुलिस थाना पैठाणी में कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की कुछ दिन बाद शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही प्रेमी जोड़ा गांव से लापता हो गया था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि ग्राम पंचायत टीला निवासी प्रवेंद्र पंत (24) और ममता बिष्ट (22) के शव गांव के जंगल में पेड़ से लटके पाए गए। कहा कि शव तीन दिन से अधिक पुराने हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है। कहा कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img