03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आज होने वाली हिंदू महापंचायत पर रोक, भगवानपुर जाने की कोशिश कर रहे स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार

एफएनएन, रुड़की : रुड़की के पास डाडा जलालपुर में आज प्रस्तावित हिंदू महापंचायत पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिसके बाद यहां टकराव के हालत बन गए हैं। इसे देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं आयोजकों का कहना है कि महापंचायत हर हाल में होगी, चाहे थाने में ही करनी पड़े।

  • स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार

पुलिस ने काली सेना के संस्थापक और शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप को स्वामी दिनेश आनंद के आश्रम में रोक लिया। जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हिंदू पंचायत के आयोजन पर रोक के बावजूद भगवानपुर जाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें किसी भी तरह की पंचायत ना करने की हिदायत दी है। यह जानकारी स्वामी आनंद स्वरूप के आश्रम शांभवी धाम की ओर से दी गई है।

महापंचायत पर रोक लगाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है। 10 किलोमीटर के दायरे में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझाने में लगे हैं कि महापंचायत नहीं होगी, अमन और शांति बनाए रखें। वहींं गांव में भी दिनचर्या जारी है, ग्रामीण अपने दैनिक कृषि कार्य में जुट गए हैं। डाडा जलालपुर, मानक मजरा, डाटा पट्टी, खेड़ी, शिकोहपुर और सिकरोड़ा समेत कई अन्य गांवों के मार्गों पर पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है।यहां पर आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

गांव में प्रशासन ने 144 धारा लगाई है, जिस वजह से गांव में सन्नाटा है। लेकिन स्कूल कॉलेज खुले हुए हैं। हालांकि बेहद कम संख्या में बच्चे पहुंचे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 252 बच्चों में से मात्र 25 बच्चे ही उपस्थित हुए हैं।

  • पांच आश्रमों पर पुलिस की नजर, खुफिया विभाग के लोग तैनात

हिंदू महापंचायत को लेकर पुलिस की तरफ से जहां एक और सख्ती बरती गई है, वहीं स्वामी दिनेश आनंद भारती के संपर्क में रहने वाले आश्रमों पर पुलिस की नजर है। जिसमें रुड़की के टोडा एहतमाल स्थित स्वामी दिनेश आनंद का आश्रम, सुनहरा स्थित जीवनदीप आश्रम समेत श्यामपुर और हरिद्वार के करीब पांच आश्रमों पर पुलिस की नजर है। जहां पर खुफिया विभाग के लोग तैनात हैं। जीवनदीप आश्रम पर खुफिया विभाग की टीम लगाई गई है। हालांकि स्वामी यतींद्र आनंद गिरि महाराज आश्रम में नहीं हैं, वह लखनऊ गए हैं।

  • महापंचायत के लिए गांव में लगाया जा रहा तंबू भी उखाड़ा

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद जिला प्रशासन ने महापंचायत पर रोक लगा दी थी। काली सेना के राज्य संयोजक दिनेशानंद भारती और उनके छह समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने महापंचायत के लिए गांव में लगाया जा रहा तंबू भी उखाड़ दिया था।

यहां प्रशासन ने पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले 10 गावों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एहितयातन गांव में पुलिस का पहरा है। यहां पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img