03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस नेताओं को बयान देने से पहले लेनी होगी अनुमति, जानिए क्यों लिया फैसला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नेताओं और प्रवक्ताओं को संवेदनशील मुद्दों पर प्रेस वार्ता या बयान देने पर रोक लगा दी है. बकायदा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एक पत्र जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि भविष्य में पत्रकार वार्ता और संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति जरूर लें.

बता दें कि कुछ नेता और प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सूचित किए बिना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर देते हैं. इसके अलावा पार्टी के नेता गंभीर विषयों पर मीडिया को बाइट दे रहे हैं. कांग्रेस के ऐसे नेता भी हैं, जो अपने कैंप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बयान भी जारी करते हैं. जिससे कभी कभार पार्टी की फजीहत हो जाती है. लिहाजा, ऐसा करने वाले नेताओं के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एक पत्र जारी किया.

Karan Mahara Letter

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोई बयान देने या फिर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने से पहले पीसीसी की इजाजत लेना जरूरी है. पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अक्सर ये देखने में मिलता है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी दिए बिना पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाता है, जो कि उचित प्रतीत नहीं होता है. इसलिए सभी नेताओं और प्रवक्ताओं से अपेक्षा है कि भविष्य में पत्रकार वार्ता और संवेदनशील मुद्दों पर बाइट देने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति लेना जरूरी है.

दरअसल, करन माहरा का यह कदम पार्टी अनुशासन के रूप में भी माना जा रहा है. क्योंकि, कई ऐसे गंभीर विषयों पर पार्टी के नेता मीडिया को ऐसे बयान दे रहे थे. जिससे पार्टी के लिए बचाव करना मुश्किल हो रहा था. केदारनाथ में सोने की परत मामला, कांवड़ यात्रा में नेम प्लेट लगाने, दिल्ली में बनाए जा रहे केदारनाथ नाम से मंदिर, शंकराचार्य का अपमान जैसे कई ऐसे विषय में पार्टी लाइन से से हटकर बयान दे रहे थे. अब करन माहरा के नेतृत्व में कल से हरिद्वार से केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा शुरू होने जा रही है तो उससे पहले माहरा ने पत्र लिखकर सभी नेताओं को गंभीर मामलों पर बाइट देने से पहले पीसीसी को अवगत कराने को कहा है.

ये भी पढ़ें-8वीं पास आदिल मिर्जा ने डिस्कवरी देखकर सीखा सांप पकड़ना, हजारों विषधर का रेस्क्यू कर चुका है सर्प मित्र

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

Topics

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

रेलवे स्टेशन से मेट्रो तक: सुरक्षा का नया चेहरा बनेगा ‘नैना’ AI

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “नैना”...

कई नोटिस के बावजूद सुधार नहीं, एनएच संचालन प्रबंधक पर केस दर्ज

एफएनएन, देहरादून : पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा...

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मदरसों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img