03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब ड्रोन से खेतों में कीटनाशक और फर्टिलाइजर का छिड़काव करेंगे नैनीताल के किसान, सस्ती दर पर देगी मंडी परिषद

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तराखंड मंडी परिषद अब अपने किसानों को ड्रोन उपलब्ध कराने जा रही है. इन ड्रोन से किसान अपने खेतों और फसलों में खाद और फर्टिलाइजर के साथ-साथ कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कर सकेंगे. मंडी परिषद के अध्यक्ष का कहना है कि किसानों को सस्ते रेट पर ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे.

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि मंडी परिषद पहली बार प्रदेश की सभी मंडियों में ड्रोन उपलब्ध कराने जा रही है. ड्रोन के माध्यम से किसान अपने खेतों में खाद, फर्टिलाइजर और कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि मंडी समिति अपने किसानों को कम शुल्क में ड्रोन उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि मंडी परिषद सभी मंडियों के लिए ड्रोन खरीदने जा रही है. ड्रोन चलाने के लिए एक्सपर्ट को नियुक्त किया जाएगा. जो भी किसान मंडी समिति से ड्रोन की डिमांड करेगा, उसको कम से कम शुल्क में ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा. एक्सपर्ट ड्रोन लेकर किसान के खेत तक पहुंचेंगे और उसकी फसलों पर छिड़काव करेंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डब्बू ने बताया कि कई बार देखा जा रहा है कि पहाड़ के काश्तकार मंडियों से जुड़े हुए हैं और अपने उत्पादों को मंडियों में बेचते हैं. पहाड़ के किसानों के पास कई बार कृषि की तकनीकि उपलब्ध नहीं होने के चलते किसान अपने खेतों में फर्टिलाइजर और कीटनाशक का छिड़काव नहीं कर पाते हैं. इसके चलते फसल खराब हो जाती है. अगर वो समय रहते ड्रोन के माध्यम से फसलों पर कीटनाशक और फर्टिलाइजर का छिड़काव कर देता है, तो उसको अच्छी फसल होने की उम्मीद रहेगी. पहाड़ में अधिकतर किसान बागवानी से भी जुड़े हुए हैं. पेड़ों के ऊपर कई बार कीटनाशक के छिड़काव की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में किसानों को ड्रोन उपलब्ध होगा तो पेड़ों के ऊपर भी छिड़काव करने में आसानी रहेगी. उन्होंने कहा कि मंडी परिषद पहली बार इस प्रयोग को करने जा रही है. सफलता मिलने पर ड्रोन का और अधिक प्रयोग किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस नेताओं को बयान देने से पहले लेनी होगी अनुमति, जानिए क्यों लिया फैसला

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img