03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस लीडर हरक सिंह रावत से ईडी कर रही है पूछताछ

एफएनएन, देहरादून: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के देहरादून स्थित कार्यालय में पहुंचे हैं. हरक सिंह रावत को पूर्व में ईडी ने अपने कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन अपने निजी कारण के कारण उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होने में असमर्थता जताई थी. ऐसे में एजेंसी ने उन्हें अगली तारीख दी थी, जिस पर अब वह अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत हुए हैं.

हरक सिंह रावत से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले पर पिछले लंबे समय से पूछताछ की जा रही है. पहले भी वह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी के लिए बुलाया गया है. माना जा रहा है कि अधिकतर मामलों में हरक सिंह रावत से पूछताछ हो चुकी है. हालांकि कुछ बिंदुओं पर दिए गए बयानों के आधार पर दस्तावेज प्रस्तुत करने बाकी थे, जिसके लिए हरक सिंह रावत केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर बयानों से जुड़े कागजात प्रस्तुत करेंगे.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले के दौरान हरक सिंह रावत सरकार में वन मंत्री थे और उस दौरान उनके आदेश पर विभिन्न कार्यों को किए जाने के आरोप लगे थे जिसके बाद विजिलेंस ने भी उनके कॉलेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा था और यहां से वन विभाग का एक बड़ा व्यावसायिक इनवर्टर बराबर किया था. हालांकि हरक सिंह रावत लगातार भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं और इसी के तहत इस कार्रवाई को होना बताते रहे हैं.

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img