03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा ने घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह डोर टू डोर जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में पूर्ण सफलता प्राप्त करते जा रहे हैं। वह जहां भी जा रहे हैं पूरी आत्मीयता के साथ मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित कर कांग्रेस पार्टी को वोट देकर उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर में भी विकास की नई इबारत लिखने का आहवान कर रहे हैं। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की तरह उनके पुत्र नरेन्द्र चन्द सिंह की सादगी के भी मतदाता कायल हैं। हाथ जोड़कर जब नरेन्द्र प्रणाम कर रहे हैं तो मतदाताओं को बरबस ही केसी सिंह बाबा का दौर याद आ रहा है। मंगलवार सायं नगर के मौहल्ला किला-लाहौरियान में जनसंपर्क के दौरान मां मनसा देवी मंदिर में मत्था टेककर नरेन्द्र सिंह ने आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क में आशीष अरोरा बॉबी, अजय शर्मा, चंद्रप्रकाश चंदू ब्रज शर्मा, गौतम मेहरोत्रा, महेन्द्र लोहिया, शोभित गुड़िया, जितेंद्र सरस्वती, राकेश यादव, मंसूर अली मंसूरी, राजेश पेंटर, फैजान नकवी, अब्दुल सलीम एडवोकेट, सरफरोज एडवोकेट, मोहित चौधरी, रईस भाई, इरफान गुड्डू आदि उनके साथ रहे। इधर, आज पूर्वान्ह हरियावाला चौराहा से ग्राम बसई, मझरा, गंगापुर, इस्लामनगर व कुदईयोवाला में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आहवान किया गया कि किसी के बहकावे में न आयें हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबायें।

यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम बसई में पूर्व प्रधान भाजपा के ओमप्रकाश, कुलविंदर सिंह व छत्रपाल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। उधर, प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह की पत्नी श्रीमती कामाक्षी सिंह, आँचल मेहरोत्रा, नीरू रौतेला व शशि सिंह आदि महिला टीम ने विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस को वोट देने का आहवान किया। वहीं कांग्रेस नेत्री अलका पाल की टीम ने खड़कपुर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। अन्य स्थानों पर भी टीमें जनसम्पर्क में जुटी हैं।

टीम में महारानी मणिमाला सिंह , मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, इन्दुमान, गुरमुख सिंह, अरुण चौहान, उमेश जोशी एडवोकेट, राजीव चौधरी, शशांक सिंह, विमल गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, इन्दर सिंह एडवोकेट, निश्चित गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमा वात्सल्य, शफीक अहमद अंसारी, गौतम मेहरोत्रा, त्रिलोक अधिकारी, सुहेल खान, इंदर सेठी, संजय रावल, राजा भैया, ब्रह्मा सिंह पाल, फैजान नकवी, महेंद्र लोहिया, राहुल कांबोज, प्रभात साहनी, रजवंत सिंह, राजू छीना, हरीश त्रिपाठी, शशि कुंदरा, जितेन्द्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, गुरनाम सिंह गामा, अज्जू खान, इरफान गुड्डू, नंदकिशोर कांबोज, आशीष, अब्दुल कादिर, सूरज कुमार, असगर, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, राजेश शर्मा, डा. रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जफर मुन्ना, प्रीत बम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर , आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img