टेंट हाउस के गोदाम में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक

एफएनएन, काशीपुर : टैंट हाऊस के गोदाम में बीती रात शॉट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। राकी टैंट एंड कैटर्स के स्वामी माता मंदिर रोड निवासी राकेश अरोरा रॉकी का रामनगर रोड पर अनन्या होटल में टैंट के सामान का गोदाम है। मंगलवार रात करीब बारह बजे गोदाम में अचानक आग भड़क गई। वहाँ रह रहे गोदाम के कर्मचारियों ने तत्काल राकेश अरोरा व फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की आठ-नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन तब तक टैंट व लाइट का काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। हालांकि, नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img