03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अकुशल कामगारों को सीएम मान का तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में 715 रुपये की वृद्धि की

Spread the love

एफएनएन, चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्माण और गैर-हुनरमंद कामगारों को दिवाली का तोहफा देते हुए न्यूनतम मजदूरी में 715 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इससे गैर-हुनरमंद कामगारों का न्यूनतम मेहनताना 9,192 से बढ़ाकर 9,907 रुपये, जबकि अर्ध-हुनरमंदों का न्यूनतम मेहनताना 9,972 से बढ़ाकर 10,687 रुपये कर दिया गया है।

कुशल कामगारों का मेहनताना 10,869 से बढ़ाकर 11,584 रुपये और उच्च हुनरमंद कामगारों का मेहनताना 11,901 से बढ़ाकर 12,616 रुपये कर किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने कार्यालय में पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया।

  • पंजीकृत कामगारों की संख्या 15 लाख करने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कामगारों की पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने की सहमति भी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बोर्ड के पास 5.30 लाख कामगार पंजीकृत हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर कम से कम 15 लाख करने की जरूरत है।

भगवंत मान ने बोर्ड को कहा कि गांवों, शहरों, लेबर और निर्माण कार्यों वाले स्थानों पर टीमें भेज कर कामगारों की रजिस्ट्रेशन मुहिम को तेज किया जाए। बोर्ड की कार्यप्रणाली को स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कामगार और निर्माण कामगारों की सुविधा के लिए पंजाब कामगार सहायक एप भी लॉन्च की, जिससे केवल एक बटन दबाने से कामगारों की सारी जानकारी हासिल हो सके। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास केंद्रों को निर्माण कामगारों के लिए अस्थायी आवास में बदलने की मंजूरी भी दी। बोर्ड द्वारा निर्माण कामगारों के लिए 17 कल्याण स्कीमें चलाई जा रहीं हैं

  • पंजाबी और अंग्रेजी में चलेगी एप

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह एप दो भाषाओं (पंजाबी और अंग्रेजी) में है, जिसके साथ इस्तेमाल में आसान इस एप को चलाने में पंजाबी निर्माण कामगारों को भाषा संबंधी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इससे मजदूर बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करवाने और अलग-अलग कल्याण योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा इस एप से निर्माण कामगार अपनी रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करने के लिए आवेदन करने के साथ-साथ अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति और दस्तावेजों की त्रुटियों को भी दूर कर सकेंगे। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img