03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुप्रीम कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद साजिश के तहत हुई गिरफ्तारी’

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी और आबकारी नीति मामले में उनकी रिमांड के खिलाफ याचिका खारिज कर दी गई थी। उन्होंने अपील में तर्क दिया है कि आम चुनावों की घोषणा के बाद उनकी गिरफ्तारी एक साजिश के तहत की गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
अपील में कहा गया है कि एक राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री को चुनावी प्रक्रिया के बीच में गिरफ्तार किया गया। खासकर 2024 के लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद इसे अंजाम दिया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई की केजरीवाल के तर्क को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
जांच में सहयोग न करने के कारण गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने कहा था कि छह महीने में ईडी के नौ समन में केजरीवाल की अनुपस्थिति मुख्यमंत्री के रूप में विशेषाधिकार के किसी भी दावे को कमजोर करती है। इससे पता चलता है कि उनकी गिरफ्तारी उनके असहयोग का ही परिणाम थी। अपील में आगे कहा गया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और संघवाद पर आधारित लोकतंत्र के सिद्धांतों पर अभूतपूर्व हमला है, जो दोनों संविधान की मूल संरचना के महत्वपूर्ण घटक हैं।

गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की मांग

याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल से रिहा करने की मांग करते हुए कहा गया था कि ईडी ने केवल राजनीतिक विरोधियों की स्वतंत्रता पर हमला करने के लिए उत्पीड़न के साधन के रूप में इसका इस्तेमाल किया। आम चुनाव 2024 के बीच इस तरह की गतिविधियां उनकी प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान को धूमिल करने के लिए की गई। याचिका में शीर्ष अदालत से केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने का आग्रह किया गया और कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में ऐसी अराजकता की इजाजत नहीं दी जा सकती।

ये भी पढ़ें…आगरा पहुंची अभिनेत्री अदा शर्मा, वाइल्डलाइफ एसओएस में हाथी और भालुओं का जाना हाल; पकाया खाना

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img