03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: सीएम योगी और प्रियंका गांधी की होगी रैली, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 700 जवान; खुफिया एजेंसियां अलर्ट

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को हल्द्वानी व रामनगर में जनसभा करेंगे। दोनों माननीयों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। चार कंपनी पीएसी समेत 700 पुलिसकर्मी माननीयों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम से पहले खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ चुकी है। कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर दौड़ाई जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम हल्द्वानी व प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रामनगर में प्रस्तावित है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पुलिस अभी से कर रही है तैयारी

सीएम योगी आदित्यनाथ व कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसलिए पुलिस अभी से तैयारियों में जुट गई है। एसएसपी दोनों कार्यक्रम स्थलों का गोपनीय निरीक्षण कर चुके हैं। खुफिया एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रख रही है। पुलिस कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों का भौतिक सत्यापन करेगी।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स

घरों के अलावा छतों की तलाशी ली जाएगी। जिस दिन कार्यक्रम होगा उस दिन चप्पे-चप्पे पर भारी फोर्स रहेगा। एसएसपी के अनुसार रामनगर व हल्द्वानी की सभाओं के लिए पूरे कुमाऊं से राजपत्रित अधिकारी व पुलिस कर्मी पहुंचेंगे। चार कंपनी पीएस मिल चुकी है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग जगह पर पहले से ही अर्द्धसैनिक बल तैनात है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद साजिश के तहत हुई गिरफ्तारी’

Hot this week

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Topics

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img