03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बनबसा से टनकपुर तक सीएम धामी का रोड शो, उपचुनाव सीट पर झोंकी ताकत

Spread the love

एफएनएन, टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां सीएम ने बनबसा से टनकपुर तक रोड शो किया। सीएम सुबह 10:30 बजे बनबसा स्टेडियम में हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। बनबसा से टनकपुर तक रोड शो के बाद अब वह टनकपुर के गांधी मैदान में रैली करेंगे। शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री धामी टनकपुर से देहरादून रवाना होंगे। रोड शो के दौरान सीएम के साथ सांसद अजय टम्टा और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे।

इससे पहले भी बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं दौरे पर थे। सीएम को चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ना है। ऐसे में अब वह उपचुनाव के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। यहां कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने के लिए कमेटी का शीघ्र गठन किया जाएगा।

इस कमेटी में शामिल न्यायविदों, प्रबुद्धजनों और सेवानिवृत्त लोगों की ओर से तैयार ड्राफ्ट के आधार पर सिविल कोड तैयार किया जाएगा। उन्होंने बिजली संकट को पूरे देश की समस्या बताते हुए कहा कि सरकार इससे निपटने के उपाय कर रही है। यह बात उन्होंने बुधवार शाम रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ कोरी घोषणाएं नहीं करती, बल्कि घोषणाओं को धरातल पर उतारती भी है।

  • भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए डायल करें 1064 
उन्होंने विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन रुद्रपुर में भाजपा के दोबारा सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की घोषणा की थी जो शीघ्र पूरी की जाएगी। इसके बाद सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू हो जाएगा। इसके साथ ही किच्छा में भी जल्द एम्स के सेटेलाइट सेंटर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। नजूल की भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए भी शीघ्र नजूल एक्ट बनने जा रहा है।

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे बिजली संकट की समस्या पर धामी ने कहा कि यह सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के अपराधियों के छुपने के लिए उत्तराखंड में आने की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इसको लेकर पूरे प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोगों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि राज्य में शांति कायम हो सके।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img