सीएम धामी 16 जनवरी को करेंगे पिथौरागढ़ का दौरा, इन नियमों का करना होगा पालन

एफएनएन, देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी के 16 जनवरी को पिथौरागढ़ आगमन को लेकर पुलिस ने यातायात नियम में बदलाव किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और पुलिस टीम को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।

एसपी ने बताया कि वड्डा तिराहा से रोडवेज तिराहा जीरो जोन रहेगा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। धारचूला सड़क से आने वाले वाहन पंडा बाईपास से एपीएस, जाखनी, कुमौड़ तिराहा और टनकपुर तिराहे पर यात्रियों को उतारने के बाद केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा-अपटेक तिराहा होते हुए डिग्री काॅलेज और जीआईसी में पार्क होंगे।

चंडाक की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को सिल्थाम में उतारने के बाद डिग्री कॉलेज और जीआईसी में पार्क किए जाएंगे। झूलाघाट से आने वाले वाहन यात्रियों को रोडवेज स्टेशन पर उतारेंगे। इसके बाद यह वाहन केमू स्टेशन से गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा होते हुए डिग्री काॅलेज और जीआईसी में पार्क किए होंगे। घाट पनार से आने वाले वाहन सवारियों को रोडवेज पर उतारने के बाद केमू स्टेशन , गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा होते हुए डिग्री काॅलेज में पार्क किए जाएंगे।

ये पढ़ें:राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की सौगात, दरों में चार फीसदी का इजाफा, आदेश जारी

स्टेडियम से टकाना, गुप्ता तिराहा अपटेक तिराहा और गुप्ता तिराहा से केमू स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, सिल्थाम रोड पर कोई भी चौपहिया और दोपहिया वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान धारचूला से आने वाले भारी वाहनों को जाजरदेवल और घाट की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धमौड़ में पार्क किया जाएगा।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img