03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव में सीएम धामी होंगे स्टार प्रचारक, पांच दिन करेंगे प्रचार, करेंगे चुनावी जनसभाएं

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मांग है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री से एक नवंबर से 28 नवंबर के बीच पांच दिन प्रचार का समय मांगा है। मुख्यमंत्री तीनों राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। वे वहां चुनावी जनसभाएं करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। अब सीएम धामी के चेहरे की डिमांड राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विस चुनाव प्रचार में बढ़ी है। पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारने जा रही है।
  • धामी छवि का चुनावी फायदा लेना चाहती है पार्टी

चुनाव घोषित होने से पहले भी धामी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में रोड शो और चुनावी रैलियां की थीं। भाजपा का दावा है कि इन रैलियों में स्थानीय लोगों में आकर्षण दिखाई दिया। उनके कार्यक्रमों में भीड़ जुटी। भाजपा धामी सरकार में लिए गए बड़े फैसलों को इसकी वजह बता रही है।

कठोर नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में उठाए गए कदम की दूसरे राज्यों में चर्चा है। पार्टी धामी की इस छवि का चुनावी फायदा लेना चाहती है। पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धामी का छत्तीसगढ़ में एक दिन, मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो-दो दिन के प्रचार करेंगे।

Hot this week

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img